ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ब्रिटेन में नए युग की शुरुआत, नए सम्राट बने किंग चार्ल्स-3

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  ब्रिटेन में नए युग का आगाज हो गया है। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के दो दिन बाद उनके बेटे चार्ल्स-3 को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया है। इतिहास में पहली बार टेलीविजन पर ऐतिहासिक समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी हुई। इसके साथ ही उनकी पत्नी कैमिला क्वीन कंसोर्ट चुनी गईं।  

सेंट जेम्स पैलेस में एक ऐतिहासिक समारोह में शनिवार को किंग चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन का सम्राट घोषित किया गया। मां एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से पूर्व वह ब्रिटेन के प्रिंस थे, शनिवार को उनकी ताजपोशी की औपचारिक घोषणा की गई। 

लंदन में सेंट जेम्स पैलेस में शाही समारोह के दौरान ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस के अलावा कई वरिष्ठ राजनेता और अधिकारियों ने भाग लिया। इनमें वे अधिकारी और राजनेता भी शामिल हुए जो आने वाले समय में सम्राट के सलाहकार के तौर पर काम करेंगे। समारोह में किंग चार्ल्स III के साथ उनकी पत्नी कैमिला को क्वीन कंसोर्ट चुना गया। साथ में उनके सबसे बड़े बेटे विलियम चार्ल्स के उत्तराधिकारी होंगे। उन्हें प्रिंस ऑफ वेल्स की उपाधि दी गई।

ब्रिटेन के नए सम्राट चार्ल्स III ने इससे पहले शुक्रवार को अपने पहले संबोधन में मां एलिजाबेथ द्वितीय को याद किया और कसम खाई वे अपनी मां और महारानी द्वारा खाई कसम को जारी रखेंगे और आजीवन ब्रिटेन के लोगों के लिए काम करते रहेंगे। 

शुक्रवार को सम्राट ने अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा था, “… मेरी प्यारी मां जब आप मेरे प्रिय स्वर्गीय पिता से मिलने के लिए अपनी अंतिम महान यात्रा शुरू कर चुके हैं, मैं बस आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं। हमारे परिवार और राष्ट्र के लोगों के प्रति आपके प्यार और समर्पण के लिए धन्यवाद, आपने इतने वर्षों तक इतनी लगन से सेवा की।”

Scroll to Top