ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोवा में पुस्तैनी संपत्ति पर किसी और ने किया कब्जा

पणजी  (मानवीय सोच) ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि नॉर्थ गोवा में उनकी दो पैतृक संपत्तियों पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है और विशेष जांच दल (SIT) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्रिटेन में हाल ही में सत्ता बदली है और लिज ट्रस नई प्रधानमंत्री बनी हैं।

ब्रेवरमैन भारतीय मूल की बैरिस्टर हैं और उन्हें ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने इस हफ्ते की शुरुआत में देश की नई गृह मंत्री नियुक्त किया है। ब्रेवरमैन के पिता क्रिस्टी फर्नांडीज ने शिकायत की है कि आसगांव में कुल 13,900 वर्ग मीटर की उनकी दो सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।

एसआईटी ने दर्ज की प्राथमिकी

पुलिस अधीक्षक (SIT) निधि वासन ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर, एसआईटी ने प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आसगांव गांव में पावर ऑफ एटार्नी के जरिये फर्नांडीज और उनके परिवार की संपत्ति को अपने नाम पर कराने के कागजात जमा कराए थे।

ईमेल के जरिए शिकायत

फर्नांडीज ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पुलिस महानिदेशक जसपाल सिंह और गोवा के एनआरआई आयुक्तालय को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी है। गोवा के एनआरआई आयुक्त नरेंद्र सवाईकर ने कहा कि गत सप्ताह उनके विभाग को ईमेल प्राप्त हुआ था जिसे राज्य के गृह विभाग को भेज दिया गया है।

Scroll to Top