ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उमर अब्दुल्ला ने कहा- जम्मू-कश्मीर में लोग केंद्र प्रशासन से तंग आ चुके

जम्मू: (मानवीय सोच)  नेशनल कांफ्रेंस  के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला  ने शनिवार को आरोप लगाया कि लोग जम्मू-कश्मीर  में केंद्र के प्रशासन से तंग आ चुके हैं. उन्होंने क्षेत्र में ‘राजनीतिक अनिश्चितता’ को खत्म करने के लिए जल्द विधानसभा चुनाव कराने का आह्वान किया.

उमर ने जम्मू में आयोजित एक सम्मेलन में पिछले साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जमीन पर कोई बदलाव नहीं हुआ. हमें उम्मीद थी कि स्थिति में सुधार होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बजाय, भ्रम बढ़ गया है. आठ साल से अधिक समय से विधानसभा चुनाव नहीं हुआ है.”

उमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने परिसीमन की कवायद पूरी होने के बाद विधानसभा चुनाव कराने का वादा किया था, लेकिन निर्वाचन आयोग द्वारा अपनी रिपोर्ट बहुत पहले सौंपे जाने के बाद भी चुनाव की तारीखों की घोषणा करना अभी बाकी है.

अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी अनुच्छेद-370 की बहाली के लिए ‘‘लोकतांत्रिक, संवैधानिक और राजनीतिक रूप से” लड़ाई जारी रखेगी, जिसे केंद्र ने तीन साल पहले खत्म कर दिया था.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मानना ​​​​है कि नेकां, जिसने पांच अगस्त 2019 को केंद्र द्वारा घोषित फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है, के पास एक मजबूत मामला है.

उन्होंने कहा, “हम सड़कों पर नहीं उतरे हैं या जनता को गुमराह नहीं कर रहे हैं या अनुच्छेद-370 की बहाली के लिए कानून अपने हाथों में नहीं ले रहे हैं. हम लोकतांत्रिक, संवैधानिक और राजनीतिक रूप से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे, जो हमारा अधिकार है.”

Scroll to Top