पीडब्ल्यूडी में बाबुओं को जेई बनाने का रास्ता साफ

लखनऊ (मानवीय सोच)  पीडब्ल्यूडी में लिपिक से अवर अभियंता के पद पर कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। पदोन्नति की प्रक्रिया इसी माह शुरू होगी। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

पीडब्ल्यूडी में अवर अभियंता के 5 फीसदी पद बाबुओं की पदोन्नति से भरने का नियम है। इंजीनियरिंग का वैध डिप्लोमा हासिल कर चुके बाबू इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। वर्तमान में इस कोटे के 84 पद खाली हैं। छह साल से इन पदों को भरने की मांग की जा रही है। लेकिन, सपा शासन में हुई पदोन्नतियों के विवाद में फंसने से उच्चाधिकारी इन खाली पदों को भरने में रुचि नहीं ले रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, उच्चस्तर से इन पदों को भरने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। कहा गया है कि पदोन्नति से पहले लिपिकों के सिविल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा की वैधता को ठीक से देख लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *