अस्पताल के आईसीयू कक्ष का राज्यसभा सांसद ने किया उद्घाटन

(मानवीय सोच)  बिल्थरारोड के चौकिया- नगरा मार्ग पर स्थित डीलक्स हॉस्पिटल में आइसीयू कक्ष का लोकार्पण रविवार को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद ने किया। एक आपरेशन के दौरान जच्चा बच्चा की मौत के बाद अस्पताल चर्चा में आया था। सांसद ने कहा कि चिकित्सालय में आईसीयू की व्यवस्था होने से क्षेत्रीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि क्षेत्र में एक अच्छा अस्पताल व अच्छे चिकित्सक न होने से लोगो को समय से सही इलाज नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में मरीज अपना इलाज कराने के लिए मऊ, बनारस, गोरखपुर, लखनऊ आदि जैसे यहां से काफी दूर शहरों में जाने के लिए मजबूर था। कहा कि अब इस अस्पताल के खुल जाने व आईसीयू जैसी सुविधा उपलब्ध होने से लोगो को इलाज कराने के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। विशिष्ट अतिथि जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि इस अस्पताल से क्षेत्र के लोगो को इलाज की अच्छी सुविधा मिलेगी। अस्पताल के प्रबन्धक ने कहा कि यहाँ मरीजो के इलाज के लिये सुयोग्य चिकित्सक उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में नार्मल डिलेवरी , ऑपरेशन डिलेवरी के साथ अन्य ऑपरेशन भी होगा

22 जुलाई को इलाज के दौरान एक जच्चा-बच्चा की हुई थी मौत
उक्त अस्पताल 22 जुलाई को तब चर्चा में आया था। जब एक प्रसूता की आपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। बाद में उसके बेटे ने भी दम तोड़ दिया था। घटना को लेकर प्रसूता के परिजनों ने हंगामा भी किया था। परन्तु उभांव पुलिस व अस्पताल मैनेजमेंट उसे समझाने बुझाने में कामयाब रहा।

मौत के आठवें दिन यानी 28 जुलाई को उक्त चिकित्सालय का रजिस्ट्रेशन हुआ
इस दौरान अस्पताल की जांच कर रहे नोडल अधिकारी डा0 एल सी शर्मा द्वारा उक्त अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नम्बर दिखाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया, परन्तु सीएओ आफिस के रहमोकरम से जच्चा-बच्चा की मौत के आठवें दिन यानी 28 जुलाई को उक्त चिकित्सालय का रजिस्ट्रेशन भी संभव हो गया। रजिस्ट्रेशन नम्बर मिलते ही उक्त अस्पताल को क्लीन चिट मिल गई। डा0 लालचंद शर्मा ने बताया कि चूंकि पीड़ित परिवार द्वारा कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। इसलिए आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *