ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी ; सीबीआई करेगी सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच

नई दिल्ली (मानवीय सोच) गोवा में हाई प्रोफाइल सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने जांच की सिफारिश कर दी है। इससे पहले गोवा के सीएम ने भी सीबीआई जांच की बात कही थी। वहीं सोनाली फोगाट का परिवार भी लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था। रविवार को हिसार की एक धर्मशाला में इसी मांग को लेकर एक खाप पंचायत भी बुलाई गई थी जिसमें फोगाट की बेटी यशोधरा भी पहुंची थीं।

हरियाणा सरकार ने की थी यह मांग
सोनाली फोगाट मामले की जांच गोवा पुलिस कर रही थी। हालांकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने पहले ही कहा था कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि गोवा पुलिस की जांच से अगर परिवार संतुष्ट नहीं होगा तो यह केस सीबीआई को सौंप देना चाहिए। गोवा पुलिस की टीम पिछले कई दिनों से गुरुग्राम, नोएडा और अन्य जगहों पर जाकर सबूत जुटाने में लगी हुई थी।

बता दें कि बीते 23 अगस्त तो सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थितियं में मौत हो गई थी। गोवा के अंजुना अस्पताल में उन्हें मृत लाया गया था। इस मामले में फोगाट के पीएम सुधीर सांगवान और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया गया जिसने ड्रग्स देने की बात कबूल की है। उन्होंने माना कि सोनाली को दो बार ड्रग्स दिया गया था। पहले बताया गया था कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बाद में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया ता कि उनके शरीर पर चोट थी।

Scroll to Top