ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस ने आरएसएस का निक्कर जलता दिखाया तो मचा बवाल

नई दिल्ली (मानवीय सोच) कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बीच एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिस पर सियासी बवाल खड़ा हो गया। कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में आरएसएस की निक्कर में आग लगी तस्वीर शेयर कर है। इस तस्वीर के जरिए कांग्रेस ने आरएसएस-भाजपा पर निशाना साधा है। इसके बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आग लगाओ यात्रा बता दिया।

आरएसएस की निक्कर में आग लगी तस्वीर पोस्ट की
दरअसल, अपनी पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा कि देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस-भाजपा द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम कदम बढ़ा रहे हैं। इसके बाद एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें आरएसएस की निक्कर में आग लगी हुई दिख रही है और उसमें से धुआं ने निकल रहा है।

भड़की भाजपा ने किया पलटवार
जैसे ही यह तस्वीर पोस्ट की गई भाजपा भड़क गई। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह तस्वीर भाजपा और आरएसएस को प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया और उसमें आग जलते हुए दिखाया है। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए यह ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा, आग लगाओ यात्रा है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की तस्वीर ट्वीट की हो।

सोशल मीडिया पर भाजपा नेता विरोध में उतरे 
इतना ही नहीं भाजपा के अन्य नेता भी सोशल मीडिया पर इसके विरोध में उतर आए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा कि राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक और समझने योग्य हैं लेकिन राजनीतिक विरोधियों को जलाने के लिए क्या इस तरह की मानसिकता की आवश्यकता है? नकारात्मकता और नफरत की इस राजनीति की सभी को निंदा करनी चाहिए।

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु से सांसद तेजस्वी सूर्या ने लिखा कि 1984 में कांग्रेस की आग ने दिल्ली को जला दिया। इसके बाद 2002 में गोधरा में 59 कारसेवकों को जिंदा जला दिया गया। उन्होंने फिर से हिंसा का आह्वान दिया है। कांग्रेस अब राजनीतिक दल नहीं रह गई है और राहुल गांधी सिर्फ भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं।

Scroll to Top