नई दिल्ली (मानवीय सोच) दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को सत्र-2022-23 के लिए यूजी एडमिशन के लिए कॉमन सीट अलॉटमेंट सिस्टम लॉन्च् कर दिया। इस मौके पर डीयू के कुलपति ने कहा कि नया सत्र 1 नवंबर 2022 से शुरू होने की उम्मीद है।
इसी के साथ ही बहुप्रतीक्षित दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई। उल्लेखनीय है कि इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रों को अपने यहां एडमिशन संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET) के जरिए दे रहा है।
देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों व अन्य संस्थानों में स्नातक स्तरीय प्रवेश के लिए सीयूईटी 2022 का आयोजन 30 अगस्त को पूरा हुआ है। सीयूईटी 2022 का रिजल्ट 15 सितंबर 2022 को जारी किया जा सकता है।
डीयू एडमिशन पोर्टल लॉन्चिंग के मौके पर वीसी योगेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में नया एकेडमिक सत्र 1 नवंबर से शुरू किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, “हम स्नातक कोर्सों के लिए सीएसएएस पोर्टल लॉन्च कर रहे हैं। यह पहली बार है कि हम सीयूईटी के जरिए एडमिशन कर रहे हैं।”
डीयू का एडमिशन पोर्टल 3 अक्टूबर तक खुला रहेगा। छात्रों को अपने पसंदीदा कोर्स में एडमिशन कराने के लिए 21 दिन तक विंडो खुली रहेगी।
एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों को आवेदन फॉर्म भरने में बेसिक इन्फॉर्मेशन भरना होगा। इसके बाद मार्कशीट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करके के आवेदन शुल्क जमा कराना होगा।
CSAS तीन चरणों में एडमिशन प्रक्रिश पूरी कराएगा। पहला चरण होगा आवेदन फॉर्म भरना, दूसरे चरण में कोर्स और कॉलेज का चयन और तीसरे चरण में सीट अलाटमेंट और एडिशन होगा। सीट अलोकेशन के बाद छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर संबंधित कोर्सों में एडमिशन दिया जाएगा।
