ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जिया खान मामले की नहीं होगी दोबारा जांच, कोर्ट ने खारिज की

मुंबई  (मानवीय सोच)  जिया खान आत्महत्या मामले में दिवंगत अभिनेत्री की मां राबिया खान को कोर्ट से झटका लगा है। राबिया खान ने जिया मामले की दोबारा जांच की मांग की थी। उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। 3 जून 2013 को जिया अपने मुंबई स्थित घर पर फांसी से लटकती पाई गईं। उनकी मां ने जिया के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। 9 साल पुराने मामले में राबिया ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर केस को फिर से खोलने की अपील की।  

स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को राबिया की याचिका को खारिज कर दिया। अपनी याचिका में राबिया ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई थी। उन्होंने अपनी याचिका में किसी स्वतंत्र और विशेष एजेंसी से मामले की नए सिरे से जांच की अपील की जिसकी मदद अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) करे।

वकील ने कोर्ट में क्या कहा

उनके वकील शेखर जगताप और साइरुचिता चौधरी ने दलील दी कि मामले में मुंबई पुलिस की प्रारंभिक जांच में कुछ ‘गलतियां’ थीं। जिसके बाद राबिया ने हाई कोर्ट की ओर रुख किया और जुलाई 2014 में जांच सीबीआई को सौंप दी गई। हालांकि सीबीआई ने वही ‘गलतियां’ कीं और इसलिए वह स्वतंत्र एजेंसियों से मामले की फिर से जांच की मांग कर रही हैं।

कोर्ट को सीबीआई जांच पर भरोसा

जस्टिस एएस गडकरी और एमएन जाधव की खंडपीठ ने याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि उन्हें मामले में सीबीआई की जांच पर विश्वास है। सीबीआई की ओर से पेश वकील संदेश पाटिल ने यह भी तर्क दिया कि एजेंसी ने मामले की निष्पक्ष जांच की है। कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता राबिया इस तरह की याचिका दायर करके अपने ही मामले को कमजोर कर रही है। याचिका को खारिज करते हुए पीठ ने कहा कि वह विस्तृत आदेश बाद में पारित करेगी। 

Scroll to Top