ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संदिग्ध हालात में युवती की मौत, होटल के कमरे में मिला शव

लखनऊ  (मानवीय सोच)  कैसरबाग इलाके में स्थित होटल 9जस्टइन में दो युवकों के साथ रुकी युवती की संदिग्ध हालात में मंगलवार सुबह मौत हो गई। वह होटल में दो दिन से होटल मे रुकी थी। युवती की मौत के बाद साथ ठहरा युवक  मौके भाग निकला। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवती के बैग से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान चंद्रा त्रिपाठी गुरुद्वारा रोड बासमंडी के रूप में हुई है। होटल के मैनेजर ने बताया कि युवती रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले दोस्त नितिन द्विवेदी के साथ आयी थी। यहां कमरा नंबर 901 में रुकी थी। सोमवार शाम सुलतानपुर में रहने वाला युवती का कथित भाई आ गया। उसने भाई होने का दावा किया। इसके बाद युवती उसके साथ कमरा नंबर 924 में रुकने चली गई।

प्रेमी 901 और कथित भाई 924 कमरा नंबर में रुका था। मंगलवार सुबह प्रेमी नितिन द्विवेदी ने चंद्रा को फोन किया फोन रिसीव नहीं हुआ। कई बार फोन किए तो उसे कथित भाई ने रिसीव किया। नितिन ने चंद्रा के बारे में पूछा तो कथित भाई ने बताया कि वह बाथरुम में है और उसने खुद को अंदर बंद कर रखा है। यह सुनते ही प्रेमी नितिन कमरे में पहुंचा। कथित भाई नहीं मिला। नितिन ने दरवाजा खोलने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली।

होटल स्टाफ को बुलाया। पुलिस पहुंची दरवाजा तोड़ा गया। बाथरूम में चंद्रा का शव पड़ा मिला। नितिन को हिरासत में ले लिया गया है। फोरेंसिक टीम मौके की पड़ताल कर रही है। एडीसीपी ने बताया कि कथित भाई की तलाश कर रही है। पड़ताल में पता चला कि चंद्रा के परिवार में कोई नहीं है। वह इंद्रानगर में एक पेइंग गेस्ट हास्टल में रहती है। उन्हें बुलाया गया है। प्रेमी नितिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Scroll to Top