ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

छह लेन सड़क से जुड़ेगी श्रीरामजन्मभूमि : लखनऊ-गोरखपुर हाईवे की बढ़ाई जाएगी चौड़ाई

लखनऊ  (मानवीय सोच)  रामलला की जन्मभूमि छह लेन सड़क से जोड़ी जाएगी। इसके लिए वाया अयोध्या, लखनऊ से गोरखपुर तक हाईवे को चौड़ा करने का फैसला किया गया है। अभी यह रोड फोरलेन है। इस सड़क को चौड़ा करने के लिए शीघ्र ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) टेंडर आमंत्रित करेगा।

अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण पूरा होने पर यहां पूरे संसार से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होना तय है। इसको ध्यान में रखते हुए ढांचागत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी के तहत लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर हाईवे को छह लेन तक चौड़ा करने की योजना बना ली गई है।

लखनऊ से अयोध्या के बीच हाईवे से सटे गांव और कस्बे हैं। इसलिए जहां सड़क को चौड़ा करने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होगी, वहां फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। लखनऊ से गोरखपुर तक हाईवे की लंबाई 269 किमी है। पूरे हाईवे पर 40 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।

एनएचएआई सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही डीपीआर (विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो जाएगी। लागत और अन्य विशिष्टियों का आकलन होने के बाद टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

Scroll to Top