अमरोहा में निलंबन वापस न लेने पर पशु चिकित्सकों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

लखनऊ   (मानवीय सोच)  उप्र पशु चिकित्सा संघ ने अमरोहा में पशु चिकित्सकों का निलंबन वापस लेने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर लंपी टीकाकरण का बहिष्कार और सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी दी है। संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार एवं महामंत्री डॉ. संजीव कुमार ने इस बाबत निदेशक पशुपालन को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने बताया है कि इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश के पशु चिकित्सकों में रोष है।

अमरोहा में चिकित्सकों ने बीमार गायों की जान बचाई थी, लेकिन उन्हें सस्पेंड किया जा रहा है। तीस रुपये में एक गाय को प्रतिदिन संतुलित आहार और पोषण उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। ऐसे में निर्दोष पशु चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *