ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच) इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिस्सा लेंगी. 17 से 19 सितंबर तक लंदन में होने वाले महारानी के अंतिम संस्कार में भारत सरकार की ओर से राष्ट्रपति ही श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी. महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को देहावसान हो गया था. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी और विदेशमंत्री एस. जयशंकर 12 सितंबर को ब्रिटिश उच्चायोग जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर आए थे. बताते चलें कि भारत ने रविवार 11 सितंबर को एक दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया था.

गौरतलब है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में दुनिया भर के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. इसके लिए इन नेताओं को निमंत्रण भी भेजा गया है.  वहीं, इन नेताओं से कहा गया है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बस सेवा लें. फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि करीब 500 विदेशी गणमान्य लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है. इसको लेकर अधिकारियों की ओर से बड़े पैमाने पर तैयारियां हो रही हैं. अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर भी अधिकारी पहले से ही अलर्ट हैं.

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर मंगलवार को लंदन के बकिंघम पैलेस पहुंच गया है. ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को स्कॉटलैंड से लंदन पहुंचा. उनके पार्थिव शरीर को अंतिम रात बकिंघम पैलेस में रखा जाएगा. महारानी का पार्थिव शरीर रात भर बकिंघम पैलेस के ‘बो रूम’ में रखा जाएगा, जहां शाही परिवार के सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. बुधवार को एक शव यात्रा निकाली जाएगी, जिसके तहत महारानी के पार्थिव शरीर को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर एबे (संसद परिसर) ले जाया जाएगा. 

Scroll to Top