पीछे सीट बेल्ट नहीं पहनने पर चालान कटने हुए शरू

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) गाड़ी में पीछे की सीट पर बेल्ट ना पहनने वालों के लिए जरूरी खबर है। पुलिस ने अब इसे लेकर चालान काटना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को कारों की पिछली सीटों पर सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 17 लोगों के चालान किए। पुलिस ने इस नियम का पालन ना करने वालों के खिलाफ मध्य दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास बाराखंभा रोड पर एक अभियान के दौरान ऐसा किया है।

सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194 बी (सुरक्षा बेल्ट का उपयोग और बच्चों के बैठने) के तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अभियान के दौरान कुल 17 कोर्ट के चालान जारी किए गए।” पुलिस ने कहा कि नियम का पालन ना करने वालों के खिलाफ 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह अभियान टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (54) की 4 सितंबर को महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत के बाद चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, पीछे बैठे मिस्त्री ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी।

पुलिस उपायुक्त  आलाप पटेल ने कहा, “कानूनी पहले से थे लेकिन हाल की घटना (मिस्त्री की मौत) के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है।” अधिकारी ने कहा, “दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पहले से ही सीट बेल्ट पहनने के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए एक अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *