ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कोलकाता में बीजेपी का झंडा लिए लोगों ने पुलिसकर्मी पर बोला हमला

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोलकाता में उग्र प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है. हालांकि बीजेपी की तरफ से आरोप लगाए गए कि पुलिस ने उनके पार्टी कार्यकर्ताओं पर बिना किसी वजह कार्रवाई की है. लेकिन देर शाम कोलकाता से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग बीजेपी का झंडा लेकर एक पुलिसकर्मी पर हमला कर रहे हैं. उस दौरान कुछ लोग डंडे लेकर उस पुलिसकर्मी की पिटाई कर रहे हैं.  पूरे वीडियो में पुलिसकर्मी अपने आप को बचाने के लिए भागता हुआ दिख रहा है. वीडियो में बीजेपी के झंडे को भी साफ तौर पर देखा जा सकता है.

बताते चलें कि बीजेपी के उग्र समर्थकों ने बड़ा बाजार इलाके में पुलिस की एक गाड़ी को जला दिया. स्‍थानीय लोगों का कहना है कि बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान यह गाड़ी जलाई गई. एनडीटीवी से बात करते हुए एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ लोगों ने पहले पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया और फिर गाड़ी में आग लगा दी.

हिंसा के वीडियो के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता ने एनडीटीवी को बताया कि यह सब उन जगहों पर हुआ है जहां मुख्य प्रदर्शन नहीं हो रहा था. साथ ही उन्होंने संदेह जताया कि ये प्रदर्शनकारी कौन थे? वहीं  केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने कहा कि यह तृणमूल की राजनीति की सामान्य परंपरा है. भाजपा राज्यों में हम लोकतांत्रिक विरोध की अनुमति देते हैं. वे विरोध को कभी नहीं रोकते हैं.

Scroll to Top