ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सलमान खान पर हमले की एक और साजिश का खुलासा

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) बॉलिवुड स्टार सलमान खान के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग हाथ धोकर पड़ा है। सलमान खान पर हमले का प्रयास कर चुके गैंग की एक और साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर्स ने सलमान खान के फॉर्म हाउस की बारीकी से रेकी कर ली थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले वह सलमान खान के खिलाफ अपनी नापाक साजिश को अंजाम देने के बेहद करीब पहुंच गए थे। 

दरअसल, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नेपाल से पकड़े गए कपिल पंडित को भारत लाया गया है। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि कुछ महीने पहले मुंबई के पनबेल में स्थित सलमान खान के फॉर्म हाउस की रेकी की गई थी। कपिल पंडित ने तीन लोगों के साथ रेकी की थी। वह फॉर्म हाउस के पास ही किराए के कमरे में रहते थे। फार्म हाउस के गार्ड से दोस्ती भी कर ली थी। सलमान खान कब किस गाड़ी से आते हैं, गाड़ी की स्पीड कब होती है। सबकुछ पता लगा लिया गया था। इसके लिए शूटर्स ने फॉर्म हाउस के गार्ड्स से दोस्ती भी कर ली थी। उन्होंने खुद को सलमान खान का फैन बताया था। 

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ”पहले जब संपत नेहरा की जब गिरफ्तारी हुई थी तो पता चला था कि सलमान खान की रेकी की गई थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद हथियार भी बरामद हुआ था। सिद्धू मूसेवाला केस में इनके सिंडिकेट के मेंबर संतोष जाधव और उसके कुछ साथियों से पूछताछ की गई। सामने आया कि इन्होंने दूसरी बार भी काफी रेकी की थी। जब कपिल पंडित और दीपक मुंडे गिरफ्तार किए गए तो पता चला कि सचिन बिश्नोई और कपिल पंडित के साथ संतोष जाधव भी था। कुछ दिनों पहले इन्होंने उनके फॉर्म हाउस की रेकी की थी।”

लॉरेंस बिश्नोई की सलमान से क्या दुश्मनी?
सलमान खान से लॉरेंस की बिश्नोई की दुश्मनी ‘काले हिरण’ को लेकर है। दरअसल, बिश्नोई समाज की काले हिरण में धार्मिक आस्था है। बिश्नोई काले हिरण को अपने धार्मिक गुरु भगवान जमेश्वर, जिन्हें जंबाजी नाम से भी जाना जाता है, का पुनर्जन्म मानते हैं।  बिश्नोई पहली बार तब सुर्खियों में आया था जब उसने 1998 के काले हिरण की हत्या को लेकर सलमान खान से बदला लेने का ऐलान किया था। सलमान खान ने राजस्थान में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया था। इस केस में दोषी करार दिया जा चुका है और 2018 में 5 साल की सजा सुनाई गई थी।

Scroll to Top