ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखीमपुर खीरी में रेप के बाद गला दबाकर हुई थी दलित बेटियों की हत्या

लखनऊ   (मानवीय सोच)  लखीमपुर खीरी में दो दलित बेटियों की गैंगरेप के बाद हत्या मामले में पोस्टमार्टम आ गई है। लड़कियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और इसके बाद में लटकाने की पुष्टि हुई है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन डॉक्टरों के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़कियों के शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। लखीमपुर खीरी हत्याकांड में बच्चियों के पोस्टमार्टम पर सीएमओ अरुणेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी जाएगी और एक कॉपी एसपी को सौंपी जाएगी।  

इसस पहले लखीमपुर खीरी कांड में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार शाम एक पेड़ से दो नाबालिग दलित बहनों के शव लटके पाए जाने के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि छह आरोपियों की पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दोनों लड़कियों को पास के एक खेत में बहला-फुसलाकर ले जाने वाले सोहेल और जुनैद ने रेप किया।

बताया गया कि लड़कियों द्वारा मांग की गई कि आरोपी उनसे शादी करें। इसके बाद उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उन्हें पेड़ से लटकाने में जुनैद और सोहेल का साथ हाफिजुल, आरीफ और करीमुद्दीन ने दिया। एसपी सुमन ने कहा कि छोटू को छोड़कर सभी आरोपी लखीमपुर खीरी के लालपुर गांव के रहने वाले थे। छोटू, जो पीड़िता का पड़ोसी था, ने दोनों लड़कियों को आरोपी से मिलवाया।

Scroll to Top