छह अक्तूबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के लिए टिकट बिक्री कल से शुरू

लखनऊ  (मानवीय सोच)  इकाना स्टेडियम में छह अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच खेला जाना है। मुकाबले के लिए टिकट बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी। इसके अंतर्गत 1200 से लेकर 22000 रुपये तक के टिकट निर्धारित किए गए हैं। जनरल स्टैंड का टिकट 1200 से 4500 रुपये तक, नार्थ और साऊथ प्रेसिडेंशियल गैलरी का टिकट पांच हजार, नार्थ प्लैटिनम लान दस हजार, साऊथ डायरेक्टर लान 15 हजार, नार्थ कॉर्पोरेट बॉक्स 18 हजार, साऊथ कॉर्पोरेट बॉक्स 20 हजार और साऊथ वीआईपी लान के टिकट 22 हजार में बुक किए जाएंगे।

इन सभी टिकटों में 28 प्रतिशत जीएसटी जुड़ी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *