ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तेजस और वंदे भारत की टाइमिंग टकराने पर IRCTC ने जताया ऐतराज

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  आईआरसीटीसी ने तेजस और वंदे भारत की टाइमिंग टकराने पर ऐतराज जताया है। हाल ही में मुंबई और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत ट्रेन  शुरू करने की घोषणा की गई थी। इस रूट पर यह ट्रेन जल्द ही शुरू हो सकती है। लेकिन इसी रूट पर पहले से ही प्राइवेट ट्रेन तेजस भी चल रही है। अब आशंका है कि इन दोनों की टाइमिंग आपस में टकराने से आईआरसीटीसी को घाटा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार आईआरसीटीसी का कहना है कि इस मार्ग पर तेजस पहले ही एसी डबल डेकर, कर्णावती एक्सप्रेस के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही है। 

सूत्रों ने कहा कि आईआरसीटीसी ने अगस्त और सितंबर में इस मुद्दे को लेकर दो पत्र लिखे थे। इनमें उसने कहा था कि अगर समय में टकराव होता है तो तेजस एक्सप्रेस को शुरू करने के उद्देश्य का ‘‘कोई अर्थ’’ नहीं रह जाएगा। तेजस रेलवे की प्रीमियम कॉर्पोरेट ट्रेन है। इस मुद्दे को लेकर रेलवे की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। सूत्रों ने कहा कि आईआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड को अवगत कराया है कि उसी पर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत तेजस एक्सप्रेस पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। सूत्रों ने कहा कि आईआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड को अवगत कराया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से उसी मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

यात्रियों की संख्या में संभावित कमी के मद्देनजर आईआरसीटीसी ने रेलवे से कहा है कि उसने ‘‘काफी प्रयासों’’ और तेजस ट्रेन के किराए तथा सेवाओं में बदलाव करके यात्रियों को आकर्षित किया है। तेजस एक्सप्रेस जहां अहमदाबाद से सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर प्रस्थान करती है और दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर मुंबई पहुंचती है। वहीं, दूसरी दिशा में यह मुंबई सेंट्रल से दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान करती है और रात 10 बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचती है।

प्रस्तावित समय के अनुसार, नई वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद से सुबह सात बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान करेगी और दोपहर डेढ़ बजे मुंबई पहुंचेगी। वहीं, दूसरी दिशा में यह मुंबई सेंट्रल से दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर प्रस्थान करेगी और रात नौ बजकर पांच मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेगी। सूत्रों ने कहा कि दोनों ट्रेन का अंतर दोनों दिशाओं में 45 मिनट से 75 मिनट के बीच होगा और तेजस एक्सप्रेस की तुलना में वंदे भारत एक्सप्रेस का दूरी तय करने का समय भी कम होगा, जिसके चलते तेजस ट्रेन और अधिक प्रभावित होगी। 

Scroll to Top