ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तेज बारिश से उफनाने लगीं पूर्वांचल की नदियां

गोरखपुर  (मानवीय सोच)   आसपास के जिलों के साथ ही नेपाल में हो रही तेज बारिश का असर दिखने लगा है। गोरखपुर में बहने वाली सभी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सरयू नदी बरहज में खतरे के निशान के काफी करीब पहुंच गई है। राप्ती-रोहिन और गोर्रा नदी का जलस्तर भी बढ़ाव पर है।

जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण और सिंचाई विभाग के आंकड़े बयां कर रहे हैं कि नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार की सुबह जहां सरयू नदी का जलस्तर बरहज में 65.900 आरएल मीटर था देर शाम तक 66.400 आरएल मीटर पहुंच गया। सरयू नदी बरहज में खतरे के निशान 66.50 आरएल मीटर के काफी करीब पहुंच गई है।

सिंचाई विभाग का मानना है कि सरयू कभी भी यहां खतरे का निशान पार कर सकती है। राप्ती नदी का जलस्तर भी बढ़ाव पर है। सिंचाई विभाग के मुताबिक राप्ती नदी का जलस्तर बुधवार की सुबह बर्डघाट में 71.580 आरएल मीटर था जो देर शाम को 71.670 आरएल मीटर पहुंच गया।

सरयू और राप्ती नदी ही नहीं, गोरखपुर में बहने वाली रोहिन नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार की सुबह रोहिन नदी का पानी त्रिमुहानी घाट पर 79.280 आरएल मीटर था जो देर शाम तक बढ़कर 79.600 आरएल मीटर पहुंच गया। गोर्रा नदी का पानी पिंडराघाट पर सुबह 67.050 आरएल मीटर था जो देर शाम तक बढ़कर 67.400 आरएल मीटर पहुंच गया है।

कुआनों और आमी नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग और जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण का मानना है कि जिस तरह से बारिश हो रही है यदि अनवरत जारी रही तो सरयू नदी बरहज में कभी भी खतरे के निशान को पार कर सकती है। राप्ती-रोहिन और गोर्रा नदी भी उफना सकती है।

नदियों की स्थिति

सरयू नदी बरहज

-खतरे का निशान 66.50
-वर्तमान स्थित 66.440

सरयू नदी तुर्तीपार

-खतरे का निशान 64.01
-वर्तमान स्थित 63.250

राप्ती नदी बर्डघाट

-खतरे का निशान 74.900
-वर्तमान स्थित 71.670

रोहिन नदी त्रिमुहानी घाट

-खतरे का निशान 82.440
-वर्तमान स्थित 79.600

गोर्रा नदी पिंडरा घाट

-खतरे का निशान 70.50
-वर्तमान स्थित 67.400

Scroll to Top