ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महारानी एलिजाबेथ के ताबूत की तरफ दौड़ पड़ा शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लंदन   (मानवीय सोच) महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को लोगों द्वारा दी श्रद्धांजलि दिए जाने के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस पर आरोप है कि यह लाइन तोड़कर जबरन ताबूत के पास जाने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। 

शनिवार को संसदीय अधिकारियों ने बताया कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस बीच लाइन में खड़ा एक शख्स अचानक सभी को पीछे छोड़ते हुए ताबूत के पास आने की कोशिश करने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने ऐक्शन लिया और तुरंत उस व्यक्ति को दबोच लिया। फर्श पर उसे लेटाकर काबू में लिया गया और फिर कार्यक्रम से बाहर ले गए। फिलहाल उससे ऐसा करने के पीछे के कारण को लेकर पूछताछ की जा रही है। यह सुरक्षा में भारी चूक का मामला है।

कड़कड़ाती ठंड के बीच भी भारी भीड़
जानकारी के अनुसार, वेस्टमिंस्टर हॉल पर महारानी के ताबूत को दिए जा रहे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। संसदीय अधिकारियों ने बताया कि हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इससे पता लगता है कि महारानी के प्रति लोगों में अटूट विश्वास था और वे इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनना चाहते हैं।

वेस्टमिंस्टर हॉल पर आयोजित कार्यक्रम सोमवार की सुबह तक जारी रहने वाला है। इसके बाद महारानी के पार्थिव शरीर को राजकीय अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाली महारानी की याद में 10 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित है। 

गौरतलब है कि 96 वर्षीय एलिजाबेथ द्वितीय की 70 साल तक शासन करने के बाद बीती 8 सितंबर को स्कॉटलैंड में मृत्यु हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जापानी सम्राट नारुहितो और महारानी मासाको सहित दुनिया भर के सैकड़ों राष्ट्राध्यक्ष, राजघराने और राजनीतिक नेता अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन के लिए उड़ान भर रहे हैं। राजकीय अंतिम संस्कार में महारानी के शरीर को उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के शरीर के साथ दफनााया जाएगा। उनकी पिछले साल मृत्यु हो गई थी।

Scroll to Top