ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

घाटी में 30 साल बाद सिनेमा की वापसी

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  जम्मू-कश्मीर में करीब तीस साल बाद लोग फिर से मल्टीप्लेक्स में सिनेमा का आनंद उठा सकेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को पुलवामा और शोपियां में एक-एक मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन किया। इसी के साथ अब जम्मू-कश्मीर के लोग सिनेमाघरों में बैठक फिल्में देख सकेंगे। केंद्र शासित प्रदेश की ओर से कहा गया है कि अनंतनाग, श्रीनगर, बांदीपोरा, गांदरबल, डोडा, राजौरी, पुंछ, किश्तवाड़ और रियासी में जल्द ही सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया जाएगा।

मल्टीप्लेक्स के उद्घाटन के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के ऑफिस ने ट्वीट कर कहा, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए आज का दिन एतिहासिक है। पुलवामा और शोपियां में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल मूवी स्क्रीनिंग, इंफोटेनमेंट और युवाओं के कौशल से लेकर कई सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। श्रीनगर का मल्टीप्लेक्स मंगलवार को खुलने जा रहा है जिसमें आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी।

आतंकियों की धमकियों के बाद करना पड़ा था बंद

घाटी में थिएटरों को खोलने का प्रयास पहले भी किया गया था लेकिन आतंकियों ने उस पर पानी फेर दिया था। अधिकारियों ने 1990 के दशक के अंत में कुछ थिएटरों को फिर से खोलने का प्रयास किया था, लेकिन सितंबर 1999 में लाल चौक के मध्य में रीगल सिनेमा पर एक ग्रेनेड हमला करके आतंकवादियों ने इस तरह के प्रयासों को विफल कर दिया।

1980 में एक दर्जन सिनेमा हॉल चल रहे थे

इससे पहले 1980 के दशक की बात करें तो उमय घाटी में करीब एक दर्जन सिनेमा हॉल काम कर रहे थे, लेकिन आतंकवादियों की ओर से मालिकों को धमी दिए जाने के बाद उन्हें अपना कारोबार समेटना पड़ा था। उपराज्यपाल ने पुलवामा और शोपियां के सिनेमा हॉल लोगों, खासकर कश्मीर की युवा पीढ़ी को समर्पित किए। उनका मानना ​​था कि घाटी के लोग इस पल का लंबे समय तक इंतजार किया है।

Scroll to Top