ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नौकरी के सवाल पर भड़के मंत्री: कहा- अभी महीनों लगेगा

बिहार : (मानवीय सोच)  नीतीश और तेजस्वी की महागठबंधन सरकार से बेरोजगार युवाओं को बहुत उम्मीदें हैं । स्वाधीनता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के दौरान नीतीश कुमार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का वादा किया था। मगर महागठबंधन सरकार के एक मंत्री ने बेरोजगार युवाओं को निराश करने वाली बात कही है। 

नीतीश सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है नौकरी देने में अभी महीनों का वक्त लगेगा।  राज्य में शिक्षकों की भर्ती के सवाल पर शिक्षा मंत्री भड़क गए और कहा कि बहाली की प्रक्रिया में भी देरी होगी।

शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसी  दौरान मीडियाकर्मी ने उनसे शिक्षक भर्ती के सातवें चरण के बारे में सवाल किया। सवाल सुनते ही शिक्षा मंत्री उखड़ गए। बिहार में शिक्षकों की बहाली के सवाल का जवाब देने के बदले मंत्री जी केंद्र सरकार पर निशाना साधने लगे।  शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमसे पहले चौड़ी छाती वाले लोगों से पूछिए जो देश में 16 करोड़ नौकरी देने का वादा कर रहे थे।  पूछे गए सवाल का जवाब देने के बदले शिक्षा मंत्री ने कहा कि  16 करोड़ बहाली जो दिल्ली से होनी थी, पहले सब लोग मिलकर उसे खोजिए,  फिर हमसे बात कीजिए।

बिहार में शिक्षक नियोजन के सवाल को दरकिनार करते हुए  बार-बार यही कहते रहे कि चौड़ी छाती और 56 इंची वाले का 16 करोड़ नौकरी तो खोज कर लाइए।  सवाल को डायवर्ट करते हुए शिक्षा मंत्री ने पूछा कि किसानों की आय दोगुनी करनी थी उसका क्या हुआ? देश की सीमा का क्या हाल है? इन बातों की जानकारी लीजिए।  इसी क्रम में  शिक्षा मंत्री ने कहा कि लाखों बहाली होनी है इसमें महीनों लग सकते हैं।  इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

Scroll to Top