ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में घाटों का संपर्क टूटा, विश्वनाथ कॉरिडोर की सीढि़यों तक पहुंचा पानी

वाराणसी : (मानवीय सोच)  19 दिन बाद एक बार फिर गंगा में तेज बढ़ाव होने लगा है। सीजन में तीसरी बात गंगा के जलस्तर में बढ़ाव हो रहा है। पानी बढ़ने से घाटों का आपसी संपर्क एक बार फिर टूट चुका है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच चुका है। जलस्तर सोमवार की सुबह पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे घाट किनारे रहने वालों में खलबली मची है। सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 65.2 मीटर तक पहुंच गया था। हालांकि यह चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से करीब पांच मीटर अभी नीचे हैं। 

इससे पहले शनिवार से रविवार तक गंगा में आठ सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हुआ। रविवार को सुबह 8 से रात 8 बजे तक 73 सेमी पानी बढ़ा। विशेषज्ञों का कहना है कि गंगा की सहायक नदियों चंबल, यमुना और घाघरा में उफान के कारण गंगा में बढ़ाव हो रहा है। फाफामऊ से प्रयागराज, मिर्जापुर और बनारस तक गंगा उफान पर हैं। वाराणसी में सबसे प्रमुख घाट दशाश्वमेध से शीतला घाट का रास्ता भी जलमग्न हो गया है।

लाली घाट और हरिश्चंद्र घाट के बीच भी यही हाल रहा। मणिकर्णिका एवं हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह प्रभावित हो रहा है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनसार गंगा में बढ़ाव के मद्देनजर तटवर्ती थाना पुलिस को आमजन को आगाह करने का आदेश दिया गया है। गंगा किनारे पुलिस ने रविवार रात सावधान भी किया।

बाढ़ से अब तक खेती को भारी नुकसान 

वाराणसी में बाढ़ से नुकसान का सर्वे पूरा हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक सदर और राजातालाब तहसीलों में बाढ़ से कुल 4399.568 हेक्टेयर रकबे की फसलों को नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रभावित 11592 किसानों को मुआवजा मिलेगा। पिछले महीने आई बाढ़ में सदर और राजातालाब तहसीलों के 99 गांव प्रभावित हुए थे।

जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से क्षति का सर्वे हुआ। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) व डीडीएमए प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि 33 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान पर नियमानुसार अधिकतम 13500 रुपया प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाता है।

Scroll to Top