ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कुत्ते के गले में रस्सी बांध गाड़ी से घसीटा, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर: : (मानवीय सोच)  कुत्ते के गले में रस्सी बांधकर उसे कार से घसीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो राजस्थान के जोधपुर का है और ये घटना रविवार की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार कार चालक एक डॉक्टर है. डॉक्टर ने एक रस्सी से कुत्ते को बांधा और फिर कार चलाते हुए कुत्ते को घसीटना शुरू कर दिया. ये घटना एक व्यस्त सड़क पर हुई जहां कई अन्य वाहन भी थे. वीडियो में आरोपी डॉक्टर लंबी रस्सी की मदद से कुत्ते को वाहन के एक तरफ से दूसरी तरफ खतरनाक तरीके से घूमा रहा था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था. वीडियो सामने आने के बाद अब डॉक्टर के खिलाफ सख्त सजा की मांग की जा रही है.

इस वीडियो को कार के पीछे आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति ने शूट किया. साथ ही इस व्यक्ति ने कार को रोककर कुत्ते की मदद भी की. वहीं स्थानीय लोग वाहन के चारों ओर इकट्ठा भी हुए और कुत्ते के गले से रस्सी को निकाला. इतना ही नहीं एनजीओ को भी सूचित किया. कुत्ते को अस्पताल ले जाया गया.

https://twitter.com/DHFJodhpur/status/1571419663774650370?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1571419663774650370%7Ctwgr%5E4d40a2e4496bfe0abdf0b6063a4156c0a39244ab%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Findia%2Frajasthan-news-the-doctor-dragged-the-dog-tied-to-the-car-case-registered-dog-cruelty-video-3356611

एनजीओ डॉग होम फाउंडेशन द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट के अनुसार, डॉक्टर का नाम रजनीश गलवा है. ये एक आवारा कुत्ता था. जो उनके घर के पास रहता था और वह इसे हटाने की कोशिश कर रहा था.

एनजीओ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जिस व्यक्ति ने ऐसा किया है वह डॉ. रजनीश ग्वाला है और कुत्ते के पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर है और यह घटना शास्त्री नगर जोधपुर की है, कृपया इस वीडियो को फैलाएं ताकि सीपी जोधपुर उसके खिलाफ कार्रवाई करे और उसका लाइसेंस रद्द कर दे.” एनजीओ ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी की एक फोटो भी पोस्ट की.

Scroll to Top