ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

म्यांमार के स्कूल में सेना ने हेलिकॉप्टर से बरसाई गोलियां, 7 स्टूडेंट समेत 13 की मौत

म्यांमार (मानवीय सोच)  सेना के हेलिकॉप्टर ने एक स्कूल में फायरिंग कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूल में मौजूद कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई जिसमें 7 स्टूडेंट शामिल हैं। यह स्कूल एक बौद्ध मठ में स्थित था। जानकारी के मुताबिक फायरिंग में 17 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। केंद्रीय सागैंग इलाके में स्थित स्कूल में सेना ने हमला किया था। सेना का कहना है कि स्कूल में विद्रोही छिपे हुए थे।

सेना के हमले के बाद कुछ बच्चे तत्काल ही मर गए वहीं कुछ तब मारे गए जब सैनिक गांव में घुस गए। स्कूल से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कस्बे में मारे गए लोगों को दफना दिया गया। सेना की तरफ से दावा किया गया है कि पहले विद्रोहियों ने गोलीबारी शुरू की थी। इसके बाद जवाब दिया गया। गांव में करीब एक घंटे तक गोलियां चलीं।

स्कूल की ऐडमिनिस्ट्रेटर मार मार के मुताबिक वह कोशिश कर रही थीं कि बच्चों को सुरक्षित स्थान पर छिपाया जाए। तभी चार एमआई-35 हेलिकॉप्टर पहुंच गए। इनमें से दो ने गोलीबारी शुरू कर दी। स्कूल पर मशीन गन और भारी हथियारों से गोलीबारी की गई। उन्होंने कहा, जब तक शिक्षकों और छात्रों ने क्लासरूम में जाने की कोशिश की और सात साल का बच्चा और टीचर गोली का शिकार हो चुके थे। उनका खून बह रहा था और पट्टी बांधकर खून रोकने की कोशिश की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि फायरिंग रुकने के बाद सेना ने कहा कि सभी लोग बाहर आ जाएं। कम से कम 30 छात्रों को गोली लगी थी। किसी की पीठ पर, किसी की गर्दन पर और किसी की जांघ में गोली लगी थी। वहां की मीडिया ने रिपोर्ट किया कि पीपल्स डिफेंस फोर्स के सदस्यों के छिपे होने की सूचना पर सेना स्कूल में जांच करने गई थी। बता देंकि जब से म्यांमार में तख्तापलट हुआ है अकसर सेना के हमले में आम नागरिक मारे जाते हैं। एक साल में करीब 2 हजार लोग मारे गए हैं। वहीं 12 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Scroll to Top