ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मूसलाधार बारिश से किसानों की फसलों को हुआ काफी नुकसान

बुंदेलखंड: : (मानवीय सोच) मौसम की बेरुखी ने एक बार फिर किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है. UP के बुंदेलखंड के महोबा में 10 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते किसानों की सैकड़ों हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई है. फसलों का बीमा के बावजूद किसानों को मुआवजे की उचित राशि नहीं मिल पाई है. नाराज किसानों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधियों पर बीमा कंपनियों से साठगांठ कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है.

बुंदेलखंड किसान यूनियन ने किसानों के साथ आवाज बुलंद करते हुए चेतावनी दी है कि अगर 10 दिनों में समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह कमिश्नर को बंधक बनाएंगे. किसानों ने अपर जिलाधिकारी को फसलों का उचित मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए मांग पत्र सौंपा है.

वहीं, किसानों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा बीमा कंपनियों से साठगांठ कर 10 से 20 प्रतिशत फसलों की बर्बादी दिखाकर रुपए लिए जा रहे हैं. तो वहीं, किसान साल-दर-साल परेशान हो रहे हैं. शासन और प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि किसानों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहे हैं. बुंदेलखंड किसान यूनियन ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर बीमा कंपनियों से रिश्‍वत लेने का आरोप लगाया है. 

 

Scroll to Top