ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में एमएलसी की इस सीट पर चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, एक अक्तूबर से बनेगी वोटर लिस्ट

यूपी : (मानवीय सोच)  स्थानीय निकाय चुनाव के साथ ही गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक (एमएलसी) चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट को लेकर कवायद शुरू कर दी है। फरवरी 2023 में प्रस्तावित इस चुनाव के लिए एक अक्तूबर 2022 से वोटर लिस्ट बनाने का काम शुरू हो जाएगा। नए सिरे से वोटर लिस्ट बनाई जाएगी और उसमें दर्ज वोटर ही मतदान कर सकेंगे। सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए बारीकी से तैयारियों की पड़ताल की।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत पांच मंडल गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, फैजाबाद और देवीपाटन मंडल के 17 जिलों के स्नातक वोटर मतदान कर सकेंगे। एक नवंबर 2022 से तीन साल पूर्व स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले ही मतदाता बन सकेंगे। निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए एक अक्तूबर 2022 को अधिसूचना जारी होगी। सात नवंबर 2022 तक वोटर बनने के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है। 19 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार करने और 23 नवंबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन तथा 23 नवंबर से नौ दिसंबर तक आपत्ति और उसके निस्तारण तथा 30 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

इस बार फार्म- 18 में बदलाव
इस बार फॉर्म-18 में बदलाव किया गया है, जिसमें शिक्षक व कर्मचारियों के लिए तृतीय अनुसूची को अलग किया गया है। फॉर्म 18 में पूरी जानकारी के साथ विधानसभा क्षेत्र के लिए बनी मतदाता सूची का भी विवरण देना अनिवार्य है। इसी के आधार पर स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची को ऑन लाइन किया जाएगा। प्रारूप-18 (आवेदन-पत्र) को व्यक्तिगत रूप से नियुक्त अभिहीत अधिकारियों के समझ प्रस्तुत करना है। अभिहीत अधिकारी प्रमाण-पत्रों की जाँच के बाद डिग्री व प्रमाण-पत्र जाँच कर सत्यापित करेंगे।

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक क्षेत्र में ये जिले आएंगे 
बहराईच, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, आंबेडकरनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर और संतकबीरनगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या और कुशीनगर।

Scroll to Top