बरेली : (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गुरुवार को बस स्टेशन पर चार्ज हो रही एक इलेक्ट्रिक बस का चार्जिंग प्वाइंट फटने से बड़ा हादसा हो गया.
जिसके चलते तेज धमाका हुआ. बस में बैठे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई . मृतक का नाम विजय कुमार बताया गया है. इसके साथ ही दो लोग घायल हो गए हैं.दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. इनकी हालत गंभीर है. हादसे की सूचना पर तुरंत ही पुलिस अफसर और फायर बिग्रेड पहुंच गई. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
बिना फैक्ट्री और फायर एनओसी के चल रहा वर्कशॉप।
