ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी मोड में हरियाणा सरकार, गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर की हवेली पर चला बुलडोजर

हरियाणा  (मानवीय सोच)  मनोहर लाल खट्टर की सरकार भी अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की राह पर चल पड़ी है। मानेसर नगर निगम ने शुक्रवार को गुरुग्राम के बाढ़गुर्जर गांव में कुख्यात गैंगस्टर सूबे गुर्जर द्वारा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई तीन मंजिला कोठी को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

नगर निगम का अमला गुरुवार को भी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचा था। टीम ने गैंगस्टर के मकान की दीवार को दो जेसीबी से तोड़ना शुरू किया। दीवार तोड़ दी गई, लेकिन तभी तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग पौने घंटे तक इंतजार के बाद जब बारिश नहीं रुकी, तो अमला वापस लौट गया था।

मानेसर नगर निगम के डीटीपी संजय कुमार ने बताया कि सूबे गुर्जर द्वारा बाढ़गुर्जर गांव में तीन हजार वर्ग गज कृषि भूमि पर बिना अनुमति के मकान का निर्माण किया गया था। उन्होंने बताया कि ये संपत्ति अवैध है इसलिए इसको तोड़ा जा रहा है। मानेसर नगर निगम ने इसके लिए नोटिस दिया है। 

गैंगस्टर सूबे गुर्जर पर 42 मामले दर्ज

गैंगस्टर सूबे गुर्जर पर हत्या, फिरौती, हत्या के प्रयास सहित 42 अपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर पर हरियाणा पुलिस ने पांच लाख का इनाम भी घोषित किया था। कई सालों की मशक्कत के बाद गैंगस्टर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया था। गैंगस्टर अभी भोंडसी जेल में बंद है। गैंगस्टर ने गुरुग्राम, नूंह,रेवाड़ी, पलवल और दिल्ली में वारदात को अंजाम दिया है। मानेसर में हाईवे के पास गैंगस्टर की जमीन पर तत्कालीन एसटीएफ आईजी ने पुलिस चौकी खोल दी थी। 

Scroll to Top