ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी को दूर करने चाहिए कुछ भ्रम ; नेताओं से मिलने की सलाह

नई दिल्ली (मानवीय सोच) पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी पक्षों के नेताओं से मुलाकात करके अपने तरीकों के बारे में विपक्ष की “गलतफहमी” को दूर करना चाहिए। साथ ही उन्होंने विपक्ष को भी नसीहत दी। मौका था प्रधानमंत्री के भाषणों पर एक पुस्तक के विमोचन का। नायडू ने स्वास्थ्य, विदेश नीति और प्रोद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में भारत की शानदार उपलब्धियों के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा की और कहा कि दुनिया में अब भारत की पहचान हो रही है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी स्पीक्स (मई 2019-मई 2020) पुस्तक का विमोचन करने के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, “भारत अब एक ताकत बन गया है, इसकी आवाज अब दुनिया भर में सुनाई दे रही है। इतने कम समय में यह कर दिखाना कोई सामान्य बात नहीं है। यह उनके कार्यों के कारण है, जो मार्गदर्शन वह लोगों को दे रहे हैं और भारत की प्रगति के कारण है।

गलतफहमियों को दूर करना होगा
हालांकि, नायडू ने कहा कि मोदी की उपलब्धियों के बावजूद, कुछ वर्गों को अभी भी “कुछ गलतफहमी हैं, शायद कुछ राजनीतिक मजबूरियों के कारण” या उनके तरीकों के बारे में कुछ आपत्तियां हैं। नायडू ने कहा, “समय के साथ, इन गलतफहमियों को भी दूर किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री को सत्तापक्ष के साथ विपक्ष के नेताओं के साथ भी मुलाकात करके उन गलतफहमियों को दूर करना चाहिए।”

विपक्ष को भी नसीहत
नायडू ने आगे कहा कि राजनीतिक दलों को भी दिमाग खुला रखना चाहिए और जनादेश का सम्मान करना चाहिए। “उन्हें भी खुले विचारों वाला होना चाहिए … आप सभी को यह भी समझना चाहिए कि आप दुश्मन नहीं प्रतिद्वंद्वी हैं। सभी दलों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।”

आरिफ मोहम्मद खान ने की पीएम की तारीफ
समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा भी मौजूद थे। आरिफ खान ने मुसलमानों के बीच तीन तलाक की प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की। 

Scroll to Top