ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महिला सिपाही ने की आत्मदाह की कोशिश: एसएसपी कार्यालय में लगाई खुद को आग

बदायूं   (मानवीय सोच) बदायूं में एसएसपी कार्यालय में शुक्रवार को एक महिला सिपाही ने आत्मदाह की कोशिश की। उसकी तहरीर पर मुंशी के खिलाफ छेड़छाड़ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि महिला सिपाही उझानी कोतवाली में तैनात थी। दो दिन पहले उसकी मुंशी से हाथापाई हो गई थी। इस संबंध में एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिस पर मुंशी समेत महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को महिला सिपाही वर्दी में स्कूटी लेकर एसएसपी कार्यालय आई और उसने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। गनीमत रही कि वहां मौजूद सिपाहियों ने उसे बचा लिया। महिला सिपाही ने मुंशी सिपाही गुलाब सिंह पर छेड़छाड़ समेत कई गंभीर आरोप लगाए।

उसने हाथापाई के बाद मुंशी के खिलाफ तहरीर दी थी। उस पर महिला सिपाही एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रही थी। आत्मदाह की कोशिश के बाद मुंशी गुलाब सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

Scroll to Top