ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अस्पताल में नमाज पढ़ना अपराध नहीं -यूपी पुलिस

लखनऊ:  (मानवीय सोच)  अस्पताल में एक मरीज के तीमारदार द्वारा नमाज पढ़ने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो प्रयागराज के एक अस्पताल का बताया जा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. वहीं, अस्पताल ने मरीज के तीमारदार को आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी है. हालांकि, यूपी पुलिस का कहना है कि अस्पताल में नमाज पढ़ना कोई अपराध नहीं है. बता दें कि

पुलिस के संज्ञान लेने और अस्पताल द्वारा चेतावनी देने के बाद सोशल मीडिया पर एक बहस ये भी शुरू हो गई है कि अगर कोई अपने मरीज की बेहतरी के लिए भगवान को याद करता है या मरीज के स्वास्थ्य लाभ के लिए नमाज पढ़ता है तो इसमे गलत क्या है. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर यह वीडियो बीते 24 घंटों में खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो के साथ एक मैसेज भी लिखा हुआ है जिसमें कहा गया है कि किसी सार्वजनिक जगह पर नमाज पढ़ना गैरकानूनी है और इसे रोका जाना चाहिए. इस पूरे मुद्दे को लेकर प्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू अस्पताल के एमएस डॉ. एमके अखाउरी का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि हमने वार्ड में इस तरह की कोई भी चीज रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं. जहां पर नमाज पढ़ी गई वो एक सावर्जनिक जगह है. उन्होंने बताया जिस महिला ने वार्ड में नमाज पढ़ा है वो एक डेंगू मरीज के साथ देखभाल के लिए है. फिर हमने सभी वार्ड इंचार्ज को इसे लेकर निर्देश दिए हैं साथ ही हमने उस महिला से भी कहा है कि वो आगे से ऐसी चीजें ना करें. 

Scroll to Top