ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

क्या कंगना रनौत मथुरा से लड़ेंगी चुनाव?

मुंबई  (मानवीय सोच) अभिनेत्री कंगना रनौतराजनीतिक मुद्दे पर बेबाक तरीके से अपनी बातों को रखती हैं। यही वजह है कि उनके चुनाव लड़ने की अटकलें भी लगती रही हैं। अब चर्चा है कि कंगना रनौत उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। मथुरा सीट से इस वक्त दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी सांसद हैं। वह मथुरा से दो बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत चुकी हैं। जब हेमा मालिनी से इस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने तंज कसने के अंदाज में कहा कि तो क्या राखी सावंत को भी भेज देंगे।

कंगना रनौत पर हेमा मालिनी का तंज

शनिवार को हेमा मालिनी मथुरा में थीं जहां उनसे कंगना रनौत के चुनाव लड़ने की खबरों के बारे में पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा, ‘अच्छी बात है, मेरा विचार भगवान के ऊपर है। भगवान कृष्ण सब जानते हैं। कोई और जो यहां के सांसद बनना चाहेंगे उनको तो आप बनाने नहीं देंगे। आप लोगों ने सबके दिमाग में ऐसा डालकर रखा है कि फिल्म स्टार ही बनेगा। आपको मथुरा में सब फिल्म स्टार ही चाहिए। कल को राखी सावंत को भी भेज देंगे।‘

चर्चा की शुरूआत क्यों हुई?

दरअसल कंगना रनौत ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने परिवार के साथ वृंदावन के मंदिरों का दौरा किया और वहां पूजा की। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कंगना ने कहा था, ‘यह हमारा सौभाग्य है कि हमें भगवान कृष्ण और राधे मां को देखने का सौभाग्य मिला।‘ कंगना ने आगे कहा कि वह भगवान कृष्ण के जन्मस्थान पर उनका आशीर्वाद लेने आई थीं क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग खत्म कर ली है। अपनी यात्रा के दौरान कंगना ने राजनीति से जुड़े सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया।

आने वाली फिल्में

कंगना जिस तरह से विवादित बयान देती हैं लंबे समय से उनके राजनीति में एंट्री के कयास लगते रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म ‘तेजस’, ‘इमरजेंसी’ और ‘टिकू वेड्स शेरू’ सहित अन्य है।

Scroll to Top