ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हो गए नजरबंद? चीन में क्यों हैं चर्चाएं तेज

नई दिल्ली (मानवीय सोच) सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को नजरबंद कर चीनी सेना ने तख्तापलट कर दिया है। कई चीनी सोशल मीडिया हैंडलर्स का कहना है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठों द्वारा उन्हें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के प्रमुख के पद से हटाने के बाद नजरबंद कर दिया गया है। इस मामले में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि इस अफवाह पर से पर्दा उठना चाहिए क्या वाकई चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को नजरबंद किया गया है?

दरअसल, ट्विटर पर #xijinping हैशटैग ट्रेंड में चल रहा है। चीन में ऐसी चर्चाएं हैं कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हाउस अरेस्ट कर पीएलए ने तख्तापलट कर दिया है। न्यूज हाईलैंड विजन की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी राष्ट्रपति को हाउस अरेस्ट पूर्व चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ और पूर्व चीनी प्रीमियर वेन जियाबाओ के कहने पर किया गया है, जिन्होंने स्थायी समिति के पूर्व सदस्य सोंग पिंग को चीन की सेंट्रल गार्ड ब्यूरो (सीजीबी) का नियंत्रण वापस लेने के लिए मना लिया था।

इन चर्चाओं को हवा तब लगी जब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा कि “चीन को लेकर एक नई अफवाह है, जिसकी जांच की जानी चाहिए कि क्या शी जिनपिंग नजरबंद हैं? माना जा रहा है कि जब जिनपिंग समरकंद में थे, तब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने सेना के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। उसके बाद अफवाह है कि उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है” स्वामी ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।

क्या है रिपोर्ट
दरअसल, रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि 16 सितंबर को शी जिनपिंग के एससीओ मीटिंग करके समरकंद से लौटने के बाद उन्हें हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था और संभवत: वर्तमान में उन्हें नजरबंद रखा गया है। इस तरह के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है इससे पर्दा उठना बाकी है।

Scroll to Top