ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

थाइलैंड और दुबई में मोटी सैलरी का लालच, कैद करके करवा रहे मजदूरी

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)   भारतीय विदेश मंत्रालय ने आईटी फील्ड के युवाओं के लिए फर्जी नौकरी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि संदिग्ध आईटी फर्मों द्वारा थाईलैंड और दुबई में मोटी सैलरी के साथ नौकरी देने का लालच दिया जा रहा है। इसमें फंसकर युवाओं को कैद करके मजदूरी कराई जा रही है। कहा है कि सोशल मीडिया पर चल रहे इस तरह के फर्जी विज्ञापनों के झांसे में न आएं। विदेश में नौकरी के लिए जाने से पहले पूरी तरह से कंफर्म हो जाएं।

विदेश मंत्रालय का कहना है कि डिजिटल सेल और मार्केटिंग फील्ड में अधिकारी पद के लिए भारतीय युवाओं को विदेश में नौकरी के लिए झांसा दिया जा रहा है। इनका लक्ष्य आईटी फील्ड के कुशल युवा हैं। उन्हें थाइलैंड और दुबई में आकर्षक नौकरियों का लालच दिया जा रहा है। इस काम में कॉल सेंटर घोटाले और क्रिप्टो धोखाखड़ी में शामिल संदिग्ध आईटी फर्म हैं। ऐसे कुछ मामले बैंकॉक और म्यांमार में नजर में आए हैं।

क्यों बना रहे निशाना?
मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि सोशल मीडिया विज्ञापनों जरिए दुबई और थाइलैंड में नौकरी का लालच देकर ये लोग युवाओं को फंसाते हैं। फिर कथित तौर पर अवैध रूप से सीमा पार करवाकर ज्यादातर को म्यांमार में ले जाया जाता है और कठोर परिस्थितियों में काम करने के लिए बंदी बना लिया जाता है। इसलिए एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इस तरह के फर्जी जॉब ऑफर्स के झांसे में आने से बचे।

 

Scroll to Top