ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की एक बार फिर बढ़ी मुश्किलें

बलिया  (मानवीय सोच)   सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। बलिया के 25 से अधिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस बार सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद  नेताओं ने कहा कि वे ओम प्रकाश राजभर के विचारधार से क्षुब्ध हैं जिस कारण से उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कई जिलों के पार्टी नेता और कार्यकर्ता ओम प्रकाश राजभर से अपना नाता तोड़ रहे हैं। बलिया में एक साथ 25 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला स्थित डाक बंगला में सुभासपा की टोपी उतारकर जमीन पर रखी दी। नेताओं का कहना है कि वे ओम प्रकाश राजभर की बदलती विचारधारा से वे आहत हैं। 
 
पूर्व बसपा नेता बड़े लाल चौहान ने कहा, “ओम प्रकाश राजभर जो दलितों और पिछड़े वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम करते हैं लेकिन जब दलितों को हिस्सा देने की बात आती है तो वे पीछे हट जाते हैं। ओम प्रकाश राजभर अवसरवादी नेता हैं। किसी को भी पार्टी पर उलटा-सीधा बयान जारी करते हैं। पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को भी भला-बुरा बोलते हैं। उपेक्षा करते हैं। इसलिए उनकी बातों से क्षुब्ध होकर इस्तीफा दे रहे हैं।”

सुभासपा के प्रदेश महासचिव ने भी छोड़ा साथ

ओम प्रकाश राजभर का साथ छोड़ने का सिलसिला कई दिनों से चला आ रहा है। हाल ही में देवरिया के रहने वाले प्रदेश महासचिव अभय नंदन बरनवाल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया उन्होंने सुभषपा प्रमुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि ओम प्रकाश राजभर टिकटे बेचने का काम करते हैं। वे माफिया मुख्तार अंसारी के पक्षदर हैं। 

Scroll to Top