ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विधानसभा में एक विधायक मोबाइल गेम खेलते दूसरे पान मसाला खाते दिखे

लखनऊ  (मानवीय सोच)  समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अलग-अलग दो वीडियो शेयर किए हैं जिसमें विधानसभा में एक विधायक मोबाइल गेम खेलते दिख रहे हैं तो दूसरे पान मसाला खाते। सपा ने वीडियो के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है। ट्विटर पर लिखा है कि भाजपा विधायकों को जनसमस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। ‘लाइव हिन्‍दुस्‍तान’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर पर वीडियो जारी करते हुए लिखा है, ”सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक! महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे। इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे। बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक!’

वहीं सपा के ट्विटर अकाउंट पर जारी दूसरे वीडियो में एक विधायक पान मसाला खाते दिख रहे हैं। सपा ने अपनी पोस्‍ट में उन पर कैंसर को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

बता दें कि यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 23 सितम्‍बर को समाप्‍त हो चुका है। शुक्रवार को सत्र के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी सदस्‍यों ने सदन से वॉकआउट किया था। इसके पहले के चार दिन भी सपा लगातार अक्रामक बनी रही। पहले दिन ही पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में पैदल मार्च के लिए निकले सपाइयों को पुलिस ने रोक दिया था लेकिन आखिरी दिन सदन से वॉकआउट करने के बाद उन्‍होंने सपा दफ्तर तक पैदल मार्च किया। सदन के अंदर घमासान के बाद अब सपा ने वीडियो जारी कर सत्‍तारूढ़ बीजेपी के विधायकों पर आरोप लगाया है।

Scroll to Top