ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की सीएम पुष्कर सिंह धामी की मांग ; राजस्व पुलिस व्यवस्था हाेगी खत्म!

देहरादून  (मानवीय सोच)   अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने उत्तराखंड में राजस्व पुलिस की व्यवस्था को तत्काल खत्म करने की मांग की। उन्होंने राजस्व इलाके में रेगुलर पुलिस बल के थाने स्थापित करने का आग्रह किया है। विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर यह मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज भी कई क्षेत्रों में राजस्व पुलिस व्यवस्था जारी है, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी हो सकती है।

कहा कि आज के आधुनिक युग में जहां सामान्य पुलिस विभाग में पूरे देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में पीड़ित जीरो एफआईआर दर्ज कराकर अपनी शिकायत पंजीकृत करा सकता है। वहीं ऋषिकेश शहर से मात्र 15 किमी की दूरी पर राजस्व पुलिस, जिसके पास आधुनिक हथियार तथा जांच हेतु किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं है। वे जांच कर रहे है। यह जानकर अत्यन्त ही पीड़ा होती है।

खंडूड़ी का कहना था कि यदि गंगा भोगपुर में सामान्य पुलिस बल कार्य कर रहा होता, तो निश्चित रूप से प्रदेश की बेटी अंकिता आज हमारे मध्य होती और आम जनता में सरकारी कार्यप्रणाली के प्रति इतना रोष व्याप्त नहीं होता। उन्होंने तत्काल प्रभाव में राजस्व पुलिस की व्यवस्था को समाप्त कर पुलिस चौकी एवं थाना स्थापित करने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया, जिससे भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटना दुबारा घटित न हो।

राजस्व पुलिस नहीं दिखी गंभीर 
राजस्व पुलिस मामला दर्ज होने के चार दिन बाद भी गंभीर नहीं दिखी। रेगुलर पुलिस को जांच मिलने के बाद घटना का खुलासा हो पाया। 19 सिंतबर को पटवारी चौकी उदयपुर तल्ला में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में एसडीएम यमकेश्वर ने पटवारी के जवाब-तलब की बात कही।

18 सितंबर को घटना के बाद राजस्व चौकी में गुमशुदगी लिखवाई, लेकिन चार दिन राजस्व पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रही। यदि राजस्व पुलिस तत्परता दिखाती तो जल्द खुलासा हो सकता था। खास बात यह है कि राजस्व पुलिस ने मामले में जांच तक शुरू नहीं की। इसके बाद मामला लक्ष्मणझूला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।  रेगुलर पुलिस के पास मामला आने के बाद हत्या की गुत्थी सुलझी। पुलिस ने गहन जांच के बाद भाजपा नेता के बेटे वनत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर मर्डर का खुलासा किया था।

आक्रोशित लोगों ने एसडीएम से की शिकायत
अंकिता मर्डर केस में राजस्व पटवारी की भूमिका पर लोगों ने सवाल उठाए। आक्रोशित लोगों ने एसडीएम प्रमोद कुमार से शिकायत की। वहीं, एसडीएम ने भी मामले जांच की बात कही। रिजॉर्ट की रिस्पेशनिस्ट अंकिता भंडारी की गुमशुदगी का मामला उदयपुर पल्ला के प्रभारी पटवारी के पास पहुंचा था।

जब अंकिता के परिजन पटवारी चौकी पहुंचे, तो परिजनों का आरोप था कि पटवारी ने उन्हें चौकी के बाहर करीब ढाई घंटे तक बैठा कर रखा। साथ ही मामले में लापरवाही का आरोप भी लगाया।  वहीं, प्रभारी एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में कहीं लापरवाही हुई है, तो मामले की जांच की जाएगी।

Scroll to Top