ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रायबरेली एम्स में भी पीएम-सीएम फंड से मिलने लगा इलाज

रायबरेली  (मानवीय सोच)  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती मरीजों का इलाज अब आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगा। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को राहत देते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से इलाज कराने की सुविधा शुरू कर दी है। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए कई मरीजों ने इस्टीमेट भी बनवाया शुरू कर दिया है। फंड से पैसा रिलीज होते ही इन मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना का फायदा गरीब कार्डधारियों को दिलाने के लिए एम्स प्रशासन ने सभी जरूरी औपचारिकता भी पूरी कर ली हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संस्तुति मिलते ही जिले के 16 लाख गरीब आयुष्मान कार्डधारियों को भी पांच लाख रुपया तक मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा एम्स से मिलना शुरू हो जाएगी।

एम्स में 13 अगस्त 2018 से ओपीडी शुरू होने के बाद से मरीजों से जुड़ी चिकित्सीय सेवाएं लगातार बढ़ रही हैं। करीब 278 करोड़ की लागत से बने 600 बेड के एम्स हॉस्पिटल के बाद बीते साल ही यहां पर मरीजों को भर्ती करके और कैथलैब व आईसीयू के बाद गंभीर मरीजों के आपातकालीन इलाज की सुविधा भी यहां शुरू हो चुकी है। एम्स प्रशासन ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज खर्च के अभाव में न रुकने देने के लिए अब पीएम व सीएम रिलीफ फंड से होने वाले इलाज की सुविधा को भी संबद्ध अस्पताल में शुरू करा दिया है। इसके साथ ही एम्स को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंच गयी है। एम्स प्रशासन की ओर से इस योजना का फायदा जरूरतमंद आयुष्मान कार्डधारियों को मुहैया कराने से जुड़ी सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं।

एम्स से जुड़े एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर गठित आला अफसरों की एक टीम अब एम्स का निरीक्षण कर यहां मौजूद इलाज के मानकों का परीक्षण करेगी। जांच में सभी मानक पूरे होने पर जिले के करीब 16 लाख गरीब आयुष्मान कार्डधारियों को भी पांच लाख रुपया तक मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा एम्स से मिलना शुरू हो जाएगी।

26 से शुरू होगी अमृत फार्मेसी, मिलेगी सस्ती दवाएं
एम्स में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को 26 सितंबर से बाजार दर से सस्ती दवाएं व अन्य सर्जिकल उपकरण मिलने की सुविधा भी अस्पताल परिसर से मिलना शुरू हो जाएगी। औषधि विभाग की तरफ से मिली अनुमति के बाद अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी के संचालन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। अस्पताल प्रशासन अब 26 सितंबर से फार्मेसी का संचालन शुरू कर मरीजों को सस्ती दवा व सर्जिकल उपकरण उपलब्ध कराएगा। इसका सीधा फायदा दूर दराज से इलाज के लिए एम्स आने वाले मरीजों को मिलेगा। इसके लिए उन्हें बाजार दर से महंगी कीमत की दवा व उपकरण खरीदने की परेशानी से बड़ी राहत मिलेगी।

एम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला का कहना है कि एम्स को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इससे जुड़ी एम्स स्तर की सभी औपचारिकताएं भी पूरी हो गई हैं। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की संस्तुति बाद यहां से आयुष्मान योजना से जुड़े लाभार्थियों को पांच लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही पीएम व सीएम रिलीफ फंड से भी इलाज की सुविधा को यहां शुरू करा दिया गया है। 

Scroll to Top