ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विधायक दल की बैठक से पहले मिले गहलोत कैंप के नेता ; नाम पर सस्पेंस बरकरार

राजस्थान  (मानवीय सोच)  विधायक दल की बैठक से पहले अशोक गहलोत कैंप के करीब 56 MLA शांति धारीवाल के घर पहुंचे हैं. धारीवाल को अशोक गहलोत का करीबी बताया जाता है. पार्टी विधायक द की बैठक से पहले हो रही इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है आज शाम राज्य के नए सीएम के नाम की घोषणा कर सकती है. हालांकि, धारीवाल के घर हो रही बैठक का एजेंडा क्या है इसकी जानकारी अभी तक किसी को नहीं है. लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह बैठक अशोक गहलोत के सबसे वफादार नेता के नाम को सीएम पद के लिए आगे करने को लेकर हो रही है.

आज शाम सीएम आवास पर होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले अशोक गहलोत ने कहा कि मेरी इच्छा है कि कहीं ना जाऊं, राजस्थान में ही रहकर सेवा करूं. उन्होंने आगे कहा कि आप चिंता ना करें कहां जाऊंगा, कहां नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. वहीं, विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत कैंप के विधायकों के बीच हो रही बैठक को राजनीति के जानकार पार्टी के वरिष्ठ नताओं पर दबाव बनाने की रणनीति की तरह देख रहे हैं.

अशोक गहलोत कैंप के विधायक और मौजूदा सरकार में मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि अशोक गहलोत को ही सीएम रहना चाहिए. एक अन्य विधायक संयमय लोढ़ा न कहा कि अगले सीएम के नाम पर फैसला विधायकों की राय से ही होना चाहिए. ऐसा नहीं हुआ तो सरकार गिर भी सकती है.

बता दें कि राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस पार्टी ने आज (रविवार, 25 सितंबर) जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान प्रभारी अजय माकन भी मौजूद रहेंगे. विधायक दल की इस बैठक में राज्य का अगला सीएम कौन होगा इसपर फैसला लिया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार फिलहाल इस रेस में सचिन पायलट का नाम सबसे आगे चल रहा है लेकिन विधायक दल की बैठक से पहले किसी नाम पर साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. कांग्रेस पार्टी ने जयपुर में होने वाली इस बैठक को लेकर ट्वीट भी किया था.

पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने शनिवार रात को ट्वीट किया था कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष ने मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन को जयपुर में होने वाली इस विधायक दल की बैठक के लिए ऑब्जर्वर और इंचार्ज बनाया है. विधायक दल की यह बैठक रविवार शाम 7 बजे शुरू होगी.

 

Scroll to Top