ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भरी क्लास में शिक्षक ने आदिवासी छात्रा से गंदी यूनिफॉर्म उतरवाया

शहडोल  (मानवीय सोच)  मध्य प्रदेश में 10 साल की आदिवासी छात्रा से अन्य छात्राओं के सामने कथित तौर पर अपनी गंदी यूनिफॉर्म उतारने के लिए कहने पर एक स्कूल शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. शहडोल जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक के जन शिक्षा केंद्र पौड़ी के तहत शासकीय प्राथमिक स्कूल बरा टोला में शुक्रवार को हुई इस घटना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें कक्षा पांच की छात्रा केवल अपने अधोवस्त्र पहनी खड़ी नजर आ रही है और शिक्षक श्रवण कुमार त्रिपाठी उसकी यूनिफॉर्म धोते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में छात्रा के पास में कुछ अन्य छात्राएं भी खड़ी नजर आ रही हैं.

कुछ ग्रामीणों ने दावा किया कि छात्रा को उसकी यूनिफॉर्म सूखने तक करीब दो घंटे तक इसी हालत में स्कूल परिसर में रहना पड़ा. उन्होंने बताया कि यूनिफॉर्म सूख जाने के बाद छात्रा को इसे पहनाकर कक्षा में पढ़ने के लिए भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक, शिक्षक त्रिपाठी ने खुद को ‘स्वच्छता मित्र’ बताते हुए अधोवस्त्र पहनी आदिवासी छात्रा के साथ अपनी फोटो खिंचवाकर उसे विभाग के सोशल मीडिया ग्रुप में साझा कर दिया. मामले की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक के समक्ष नाराजगी जताते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. वहीं, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने शिक्षक त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है.

जनजातीय कार्य विभाग, शहडोल के सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘शुक्रवार देर रात यह फोटो मेरे संज्ञान में आई. फोटो में दिख रहा है कि स्कूल के सहायक शिक्षक त्रिपाठी छात्रा के गंदे कपड़े उतरवाकर उसे अन्य छात्राओं के सामने धो रहे हैं. इस दौरान वह बालिका वहीं खड़ी है.” सिन्हा के मुताबिक, यह फोटो संज्ञान में आने के बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए शनिवार को सहायक शिक्षक त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है. सिन्हा ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जयसिंहनगर द्वारा की जा रही है.

Scroll to Top