ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वायु सेना का ट्रेनी कैडेट मृत मिला ; अधिकारियों पर लगा हत्या का आरोप

बेंगलुरु:  (मानवीय सोच)  कर्नाटक में एयरफोर्स टेक्निकल कॉलेज के परिसर में एक 27 वर्षीय प्रशिक्षु कैडेट के मृत पाए जाने के बाद बेंगलुरु  में वायु सेना  के छह अधिकारियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. घटना शनिवार को जलाहल्ली के एयर फ़ोर्स टेक्निकल कॉलेज (AFTC) की बताई जा रही है. एक पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि ट्रेनी कैडेट ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उसके खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया था

ट्रेनी कैडेट अंकित कुमार झा ने अपने सुसाइड लेटर में एयर कमोडोर, विंग कमांडर और ग्रुप कैप्टन के रैंक वाले अधिकारियों का जिक्र किया है. अंकित झा के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें कॉलेज परिसर में लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था.

जांच अधिकारियों के मुताबिक, अंकित झा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू होने के बाद उन्हें ड्यूटी से छुट्टी दे दी गई थी.

मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विनायक पाटिल ने एनडीटीवी को बताया कि, “कथित आरोपी फरार नहीं हैं. पीड़िता के भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है. हम परिवार के सदस्यों द्वारा किए गए दावों, आरोपों और सुसाइड नोट के आधार पर सबूत जुटा रहे हैं. मृतक के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया था और उसी दिन उसे प्रशिक्षण से हटा दिया गया था. उसके खिलाफ शुरू की गई इस अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद वह परिसर में एक कमरे में फांसी पर लटका पाया गया.” 

Scroll to Top