ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस के 21 विधायक मेरे संपर्क में हैं ; मिथुन चक्रवर्ती

कोलकाता:   (मानवीय सोच)  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने शनिवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 21 विधायक उनके संपर्क में हैं. बॉलीवुड अभिनेता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह जुलाई में किये गये अपने उस दावे पर कायम हैं कि सत्तारूढ़ टीएमसी के 38 विधायक विपक्षी दल के संपर्क में हैं, जिनमें से 21 उनके सीधे संपर्क में हैं. चक्रवर्ती पिछले साल हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे.

उन्होंने कहा, ‘‘जुलाई में मैंने जो कहा था, उस पर कायम हूं. अब भी टीएमसी के 21 विधायक मेरे सीधे संपर्क में हैं. कृपया कुछ समय इंतजार करिए और आप हर चीज जान जाएंगे.” उन्होंने कहा, ‘‘मैं पार्टी के भीतर आपत्तियों से वाकिफ हूं. लेकिन, मैं कहना चाहूंगा कि मैं मूर्ख नहीं हूं और वही गलती नहीं दोहराई जाएगी.” उनके साथ संवाददाता सम्मेलन में भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार भी थे.

इससे पहले, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि बंगाल में टीएमसी सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और उसे 2024 तक सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा. वहीं, टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि उसके विधायक बिकने वाले नहीं हैं. 

टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ‘‘इस तरह के बयान लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश है. इसका सच्चाई से कोई नाता नहीं है. मुझे लगता है कि इस तरह की टिप्पणी भाजपा में अंदरूनी कलह बढ़ाएगी. टीएमसी विधायक भाजपा नेताओं की तरह बिकने वाले नहीं हैं.”

Scroll to Top