ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तमिलनाडु में RSS सदस्य के घर पर फेंके गए 3 पेट्रोल बम

तमिलनाडु :   (मानवीय सोच)  तमिलनाडु के मदुरै जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक सदस्य के घर पर तीन पेट्रोल बम फेंके गए. घटना शनिवार की शाम करीब 7:38 बजे मदुरै के मेल अनुप्पनदी हाउसिंग बोर्ड इलाके में एमएस कृष्णन के आवास पर हुई, जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बाइक सवार दो लोग घर के पास आते और पेट्रोल बम फेंक कर भाग जाते थे. पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है

शनमुगम मदुरै साउथ के सहायक आयुक्त ने बताया, “आरएसएस सदस्य के घर पर तीन पेट्रोल बम फेंके गए और हम इसकी जांच कर रहे हैं. दुर्घटना में कोई भी घायल या कुछ भी क्षतिग्रस्त नहीं हुआ.”

इस संबंध में आरएसएस सदस्य कृष्णन और बीजेपी मदुरै जिला अध्यक्ष सुसींद्रन ने कीरथुराई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है. 

कृष्णन ने कहा, ” मैं पिछले 45 सालों से आरएसएस में काम कर रहा हूं. शाम करीब 7 बजे हमने अपने घर पर करीब 65 लोगों के साथ पूजा की. फिर मैंने बाहर शोर सुना और जब मैं बाहर आया तो मेरी कार में आग लग गई थी. पिछले साल पुलिस ने मेरी जान को खतरा होने के कारण मुझे सुरक्षा दी थी. लेकिन 2021 में पुलिस सुरक्षा वापस ले ली गई. मेरे जैसे 20 से अधिक आरएसएस कार्यकर्ताओं पर अकेले तमिलनाडु में हमला किया गया है. हमने पेट्रोल बम फेंके जाने के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आज रात तक आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.”

Scroll to Top