ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पर किया आत्मदाह का प्रयास ; मचा हड़कंप

मेरठ  (मानवीय सोच)  दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह का प्रयास किया। युवती के हाथ में पेट्रोल की बोतल देख हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बोतल छीनी और एसएसपी के सामने उसे पेश कराया। युवती ने रोते हुए अपनी आपबीती अधिकारियों को सुनाई। यहां पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

जानकारी के अनुसार जानी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने 2017 में टीपी नगर थाने में तेजपाल व उसके बेटे संजू पर दुष्कर्म, पोस्को एक्ट, छेड़छाड़ समेत मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। उस समय पीड़ित नाबालिग थी। पुलिस की लापरवाही के चलते संजू और उसके पिता अभी भी फरार चल रहे हैं। कई बार पीड़िता ने संबंधित थाने की पुलिस और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़िता ने रोते हुए बताया कि बीती सात सितंबर को पीड़िता खेत में काम कर रही थी। तभी संजू खेत पर पहुंच गया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती को घेर लिया और दुष्कर्म किया।

बताया कि समझौता नहीं करने पर उसने पीड़िता का अपहरण करने और जान से मारने की धमकी दी। जिस वजह से पीड़िता का क्षेत्र में रहना दूभर हो गया है। इतना ही नहीं वारंट जारी होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, बताया कि थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मी भी पीड़िता से अभद्रता करते हैं।

एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
सोमवार को पीड़िता पेट्रोल से भरी बोतल लेकर अपनी मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी ने समय रहते बोतल छीन ली, नहीं तों बड़ा हादसा हो सकता था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने संबंधित सर्किल प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Scroll to Top