ताजमहल की सुरक्षा में तैनात 15 पुलिसकर्मियों को हटाया गया

आगरा  (मानवीय सोच) ताजमहल की सुरक्षा में लगे 15 पुलिसकर्मियों को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हटा दिया है। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। जांच के बाद कार्रवाई की गई। ताजमहल के यलो जोन की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस पर रहता है। सुरक्षा में तैनात ज्यादातर पुलिसकर्मी दूसरे जनपद से आकर संबद्ध हुए हैं।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी को पिछले दिनों पुलिसकर्मियों की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने जांच कराई। इसमें पता चला कि पुलिसकर्मी ही एक दूसरे की शिकायतें कर रहे थे। जांच में मामला सामने आने के बाद 15 पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया गया। इनमें नौ हेड कांस्टेबल और छह सिपाही हैं। सभी को अपने तैनाती वाले जनपदों में जाने के आदेश किए गए हैं। ताज सुरक्षा से उनकी ड्यूटी हटा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *