ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी देंगे दोस्त शिंजे आबे को अंतिम विदाई

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। वह यहां जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा के मुताबिक पीएम मोदी बुदोकान में आयोजित में होने वाले इस समारोह में हिस्सा लेंगे। इससे पहले वह टोक्यो स्थित अकास्का पैलेस में होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि शिंजो आबे की इसी साल जुलाई में उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि पीएम मोदी और शिंजो आबे में काफी अरसे से दोस्ती थी।

राजकीय तरीके से हो रहा अंतिम संस्कार
बता दें कि प्रधानमंत्री किशिदा ने शिंजो आबे का अंतिम संस्कार राजकीय तरीके से करने का फैसला किया था। इसके पीछे वजह बताई गई है कि चूंकि उन्होंने लंबे समय तक देश की सेवा की है, इसलिए वह इसके हकदार हैं। विदेश सचिव ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जापानी पीएम किशिदा और मिसेज आबे से भी मुलाकात करेंगे। अनुमान है कि 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और 20 से अधिक देशों के प्रमुख इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। शिंजो आबे का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर को होना है।

दशकों पुरानी थी दोस्ती
विदेश सचिवायल के मुताबिक जापान पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी शिंजे आबे को आखिरी विदाई देंगे। इस तरह वह अपने पुराने दोस्त और उस शख्स को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे जिसे वह भारत-जापान रिश्तों का चैंपियन मानते थे। बता दें कि शिंजो आबे और पीएम मोदी की दोस्ती दशकों पुरानी थी। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तभी से दोनों के रिश्ते काफी प्रगाढ़ थे। विभिन्न मुलाकातों के दौरान दोनों के बीच विश्वास और दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। 

 

Scroll to Top