ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुसोलिनी की तारीफ करने वाली जॉर्जिया मेलोनी होंगी पहली महिला प्रधानमंत्री ; इटली में फिर लौटेगी तानाशाही?

इटली  (मानवीय सोच)   ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ की नेता जियोर्जिया मेलोनी ने आम चुनाव में जीत का दावा किया है। इटली को पहली महिला प्रधानमंत्री मिलने जा रही है। तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी के बाद एक बार फिर इटली में धुर-दक्षिणपंथी सरकार बनने जा रही है। जियोर्जिया मेलोनी मुसोलिनी की प्रशंसक हैं और कई बार सार्वजनिक मंचों पर भी तारीफ कर चुकी हैं। रुझानों में अच्छी बढ़त के बाद मेलोनी ने कहा ‘यह रात हमारे लिए गर्व और पाप से मुक्ति की रात है।’

उन्होंने कहा, ‘यह जीत मैं उन लोगों को भी समर्पित करना चाहती हूं जो कि हमारे साथ आज नहीं हैं। कल से हम अपनी कीमत दिखा सकेंगे। इटली की जनता ने हमपर भरोसा किया है और हम उनके साथ कभी धोखा नहीं होने देंगे।’ बता दें कि आम चुनाव में ‘ब्रदर्श ऑफ इटली’ के साथ माटेओ साल्विनी के नेतृत्व वाली द लीग और सिल्वियो बर्लुस्कोनी की फोर्जा इटालिया पार्टी भी है। 

क्यों लोकप्रिय हुईं मेलोनी?
पिछली बार 2018 के आम चुनाव में भी मेलोनी की पार्टी को 4.5  फीसदी वोट हासिल हुए थे। 45 वर्षीय मेलोनी ने अपना चुनाव प्रचार ‘गॉड, कंट्री ऐंड फैमिली फैमिली’ के नारे के साथ कर रही थीं। मेलोनी की पार्टी का अजेंडा यूरोसंशयवाद और अप्रवास विरोधी है। इसके अलावा उनकी पार्टी ने LGBTQ और गर्भपात के अधिकारों में कमी करने का भी प्रस्ताव रखा था। 2018 के बाद मेलोनी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। वहीं मेलोनी के सहयोगी साल्विनी और सिल्वियो बर्लुस्कोनी भी उनकी लोकप्रियता के लिए जिम्मेदार हैं। 2008 में जब बर्लुस्कोनी प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने मेलोनी को खेल मंत्री बनाया था। 

Scroll to Top