ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मनी लॉन्डरिंग केस : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को मिली अंतरिम ज़मानत

(मानवीय सोच)  बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को अंतरिम ज़मानत मिल गई है. उन्हें 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है. जैकलीन को चार्जशीट की कॉपी दी गई है. पिंकी ईरानी भी कोर्ट में आज जज के सामने पेश हुईं. जैकलीन के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट 22 अक्टूबर को अगली सुनवाई करेगा. बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर  मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ चार्जशीट पेश की थी. ईडी ने अपनी चार्जशीट में उन्हें आरोपी बताया है. कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेकर जैकलीन को 26 सितंबर को पेश होने के लिए कहा था. 

इससे पहले अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा  (EOW) ने 19 सितंबर को पूछताछ की थी. सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में अभिनेत्री को EOW ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था.  इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस से आर्थिक अपराध शाखा में साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ हुई थी. सूत्रों के मुताबिक-इस दौरान जैकलीन और पिंकी ईरानी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई थी.  जैकलीन और पिंकी ईरानी में काफी नोकझोंक हुई और दोनों ने एक-दूसरे को अपशब्द कहे थे.

सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की ठगी केस में अभिनेत्री नोरा फ़तेही से भी दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा पूछताछ कर चुकी है. पुलिस के मुताबिक, पिंकी ईरानी ने ही सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन की मुलाकात कराई थी. पिंकी ईरानी का कहना था कि जैकलीन को पता था कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की ठगी केस में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है. इसके बाद भी जैकलीन ने उससे गिफ़्ट लिए. हालांकि, जैकलीन ने कहा है कि पिंकी झूठ बोल रही है और उसे कोई जानकारी नहीं थी.

इससे पहले EOW ने जैकलीन फर्नांडिस के मैनेजर प्रशांत के पास से एक डुकाटी बाइक रिकवर की थी. इस बाइक की कीमत आठ लाख रुपये है. यह बाइक सुकेश चंद्रशेखर ने ठगी के पैसों से प्रशांत को दिलाई थी. फरवरी 2021 में यह बाइक सुकेश ने जैकलीन के मैनेजर को दी थी.

 

Scroll to Top